प्रयागराज, मार्च 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। हाशिमपुर स्थित महर्षि भारद्वाज वेद विद्यालय में गुरुवार दोपहर अचानक आग लग गई। विद्यालय के दूसरे तल पर स्थित हाल से आग की लपटें व धुआं निकलता देख हड़कंप मच गया। फायर ब्रिगेड व जार्जटाउन थाने की पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई। आग में हाल में रखे वेदपाठियों के सामान जलकर नष्ट हो गए। प्रथम दृष्ट्या शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका व्यक्त की गई है। विश्व हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे अशोक सिंहल के बंगले में वेद विद्यालय संचालित होता है। विद्यालय का संचालन अरुंधति वशिष्ठ अनुसंधान पीठ करती है। वर्तमान में कुल 30 छात्र यहां अध्ययनरत हैं। भवन के द्वितीय तल पर छात्र रहते हैं। प्रधानाचार्य दीपक अवस्थी के अनुसार गुरुवार दोपहर लगभग एक बजे छात्र भूतल में भोजन करने आए थे इसी बीच दूसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.