औरैया, जनवरी 6 -- अछल्दा, संवाददाता।मेमू ट्रेनों की लगातार लेटलतीफी से अछल्दा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन पर मेमू ट्रेनें ही यात्रियों का मुख्य सहारा हैं, लेकिन इनके समय पर न पहुंचने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। मंगलवार को कानपुर-टूंडला मेमू ट्रेन संख्या 64603 अपने निर्धारित समय सुबह 8:50 बजे से करीब तीन घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंची। वहीं इटावा से आने वाली मेमू ट्रेन ढाई घंटे की देरी से 11:25 बजे अछल्दा पहुंची। इसके अलावा इटावा-कानपुर मेमू ट्रेन संख्या 64588 भी अपने निर्धारित समय साढ़े नौ बजे के बजाय साढ़े बारह बजे स्टेशन पर आई। यात्रियों का कहना है कि वे ट्रेन के तय समय पर स्टेशन पहुंच जाते हैं, लेकिन घंटों इंतजार करना पड़ता है। देरी के कारण नौकरीपेशा लोगों, छात्रों और बुजुर्ग यात्रियों को सब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.