देवघर, अक्टूबर 6 -- देवघर,प्रतिनिधि। अखिल विश्व गायत्री परिवार गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ डाबरग्राम में 7 अक्टूबर 2025 आश्विन पूर्णिमा एवं महर्षि बाल्मीकि जयंती पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें गायत्री परिवार एवं सनातनी श्रद्धालु साधक भाग लेंगे। गायत्री परिवार के जिला उपसमन्वयक उमाकान्त राय ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि अश्विनी पूर्णिमा के पूर्व दिवस 6 अक्टूबर को प्रातः 6 बजे से सायं 5 बजे तक 12 घंटे तक अखंड गायत्री मंत्र जप किया जाएगा। गायत्री मंत्र जप एवं यज्ञ हवन हमारी भारतीय सांस्कृतिक आध्यात्मिक चेतना का आधार है। जिससे धरती पर सतयुगी वातावरण एवं मनुष्यों में देवत्व का जागरण होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.