बागपत, फरवरी 12 -- दाहा। महर्षि दयानंद सरस्वती की जयंती पर क्षेत्र में जगह-जगह यज्ञ-हवन और गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का आह्वान किया। भोपाल सिंह डिग्री कॉलेज दाहा, आजमपुर मुलसम की पक्की चौपाल, भड़ल आदि स्थानों पर महर्षि दयानंद जयंती यज्ञ-हवन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। इस मौके पर गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। दाहा में आयोजित गोष्ठी में स्वामी शिवानंद, राजीव राणा, आयुषी राणा, इकबाल राणा, पप्पन राणा, अमित सिंह, ब्रह्मचारी आर्य, हरपाल सिंह आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम से पूर्व यज्ञ का आयोजन किया गया। वहीं आजमपुर मुलसम गांव की पक्की चौपाल पर आचार्य गौरव शास्त्री, योगेंद्र आर्य, प्राचार्य पुष्पेंद्र , सोहनपाल आर्य, सुरेंद्र सिंह, नरेश आदि ने ...