सुल्तानपुर, फरवरी 15 -- सुलतानपुर, संवाददाता । आज आर्य समाज मन्दिर-बाध मंडी पर आर्य समाज संस्थापक महर्षि दयानंद का बोध दिवस वैदिक यज्ञ एवं संगोष्ठी के साथ मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए प्रोफेसर डॉ अरविंद कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि आज ही के दिन महर्षि दयानंद को ज्ञान प्राप्त हुआ था। महर्षि दयानंद ने वेदों की ओर लौटो का नारे के साथ सद्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया और पाखंड पर प्रहार किया। आज समाज में जो जागरूकता दिखाई पड़ रही है वह महर्षि दयानंद व आर्य समाज की देन है। आर्य समाज ने राष्ट्र को गुलामी की मानसिकता से उबरने का आवाहन किया। मुख्य अतिथि साहित्यकार प्रोफेसर डॉ. ओंकारनाथ द्विवेदी ने कहा कि महर्षि दयानंद ने चरण नहीं आचरण को सशक्त करने का आह्वान किया। दयानंद व श्रद्धानंद विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये। मुख्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.