बक्सर, मई 2 -- युवा के लिए --- चौसा, एक संवाददाता। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय, आरा के अंतर्गत आने वाले डिग्री कॉलेजों में सत्र 2024-28 के तहत स्नातक सेमेस्टर-2 में पढ़ने वाले छात्रा-छात्राओं की परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। स्थानीय नगर पंचायत के अखौरीपुर गोला पर स्थित महर्षि च्यवन कॉलेज में राजपुर प्रखण्ड और थाना क्षेत्र में स्थित तारा शिवशंकर डिग्री कॉलेज, तियरा, सिद्धनाथ साह कॉलेज, बघेलवा और चाणक्य एकेडमी महिला महाविद्यालय सरेंजा में पढ़ने वाले छात्रा-छात्राओं का परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। प्राचार्य सह केन्द्र अधीक्षक उदय नारायण चौबे ने बताया कि यहां पहले दिन कला संकाय में मेजर कोर्स में विभिन्न विषयों की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। इसमे 1500 से ज्यादा परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। वहीं महर्षि च्यवन कॉलेज का परीक्षा केन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.