बदायूं, जनवरी 26 -- कछला। गंगा भागीरथ घाट पर भगवान महर्षि कश्यप सेवाश्रम आश्रम पर तीसरा वार्षिकोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रमोद इंटर कॉलेज सहसवान के प्रधानाचार्य रामसहाये बिंद ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान साधु, संतों को खिचड़ी भोज कराने के बाद कंबल वितरित किये। इंजीनियर सुरेंद्र कश्यप ने कश्यप ऋषि का इतिहास बताया। कहा कि उन्होंने गंगा घाट पर तपस्या की थी। जिसके बाद उनके और उनकी पत्नी इला के नाम पर ही इस स्थान का नाम कछला पड़ा। चेयरमैन जगदीश सिंह चौहान, जितेंद्र कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, अरूण कश्यप, चरन सिंह कश्यप, वीरेंद्र कश्यप, लक्ष्मण, केवट, आकाश कश्यप, मुकेश कश्यप, संजय कश्यप, चंदन गोपाल, पवन कश्यप मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...