मुजफ्फर नगर, मार्च 20 -- महर्षि कश्यप एकता संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। जिसमें आगामी पांच अप्रैल को महर्षि कश्यप जयंती पर अवकाश घोषित करने की मांग की गई। एसडीएम को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि भगवान महर्षि कश्यप जी संपूर्ण सृष्टि के निर्माता है। पहले सपा की सरकार में महर्षि कश्यप जयंती पर पांच अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश होता था। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा सरकार आई है। तब से इस अवकाश समाप्त कर दिया गया। जिसको लेकर कश्यप समाज में काफी आक्रोश है। जबकि कश्यप समाज बीजेपी सरकार को शत प्रतिशत मतदान करता है। कश्यप समाज की भावनाओं को अनदेखा ना किया जाए अन्यथा भविष्य में भाजपा सरकार को कश्यप समाज की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। ज्ञापन देने वालों में खाप चौधरी डा. सोनू कश्यप, संगठन अध्यक्ष सुशील कश्यप, लोकेंद्र कश्यप, श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.