बिजनौर, अप्रैल 5 -- कोतवाली देहात। महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती पर ग्राम शादीपुर के प्राचीन शिव मंदिर पर विशाल हवन यज्ञ का आयोजन कर किया गया। पंडित सुशील शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य हवन यज्ञ संपन्न कराया। यज्ञ में सैकड़ो लोगों ने आहुति दी। मुख्य यजमान शिवकुमार कश्यप तथा जयमाला देवी रहे। कार्यक्रम में महर्षि कश्यप ऋषि से संबंधित कथा सुनाई गई।कार्यक्रम में गांव में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पंडित सुशील शर्मा तथा तीरंदाज खिलाड़ी निष्ठा गुप्ता को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में दिनेश कश्यप,धूम सिंह कश्यप, नवनीत कश्यप, बॉबी कश्यप,जयपाल कश्यप, राम बहादुर कश्यप,कोमल कश्यप, सुखवीर कश्यप आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...