महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर एंटी करप्शन की टीम ने शनिवार को महराजगंज कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक मोहम्मद अशरफ खान को एक पीड़ित से 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कोतवाली के पास एक मिठाई की दुकान के सामने हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन की टीम आरोपित दरोगा को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए फरेंदा कोतवाली ले गई। एंटी करप्शन गोरखपुर टीम के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पकड़ी खुर्द निवासी शिकायतकर्ता सइदुल्लाह पुत्र रियाजुद्दीन के विरुद्ध एक मुकदमा दर्ज था। इस मुकदमे में धाराओं को कम करने व केस को हल्का करने के बदले में दरोगा मोहम्मद अशरफ खान ने भारी रकम की मांग की थी। सौदेबाजी के बाद 50 हजार रुपये देना तय हुआ था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, इसलिए उसने इसकी ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.