गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। वरिष्ठ संवाददाता महराजगंज के कतरारी पुलिस चौकी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में गोरखपुर के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि दो अन्य सब इंस्पेक्टर और चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पुलिसकर्मी दबिश देकर वापस लौट रहे थे। मृतक सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। सोमवार की रात में वह अपनी टीम के साथ दबिश के सिलसिले में महराजगंज गए थे। कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम देर रात गोरखपुर लौट रही थी। इसी दौरान कतरारी पुलिस चौकी के पास घने कोहरे के बीच उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे टक्कर बेहद जोरदार हुई। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। संतोष कुमार को बचाने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.