महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम विकास खंड मिठौरा के ग्राम सभा मुजहना बुजुर्ग व सिन्दुरिया में मनरेगा कार्यों में अनियमितता सामने आने पर ब्लॉक प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। बीडीओ राहुल सागर ने संबंधित दो रोजगार सेवकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। मुजहना बुजुर्ग में नागेंद्र तिवारी के खेत से बेलास के खेत होते हुए मिश्रा के खेत तक मिट्टी कार्य व सिंदुरिया में करमुल्लाह के घर से उदयभान के खेत तक चक मार्ग निर्माण कार्य कराया जा रहा था। आरोप है कि इन कार्यों के दौरान एनएमएमएस (नेशनल मोबाइल मॉनिटरिंग सिस्टम) पोर्टल से संबंधित सरकारी निर्देशों की अनदेखी कर फर्जी हाजिरी लगाई गई। बीडीओ राहुल सागर ने कहा सरकारी नियमों के उल्लंघन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रोजगार सेवक को नोटिस का जाबाज दो दिन के भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.