महाराजगंज, अगस्त 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा कस्बे के लोहेपार में रविवार को एक हादसा हो गया है। पोखरे में नाव पलटने से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोठीभार थाना क्षेत्र के लोहेपार का रहने वाला राकेश गुप्ता (35) रविवार को दोपहर में पास के पोखरे में नाव चला रहा था। बताया जाता है कि नाव पलटने से उसकी डूबकर मौत हो गई। मृतक की पत्नी मंजू देवी ने बताया कि वह किसी के खेत में मजदूरी करने गई थी। पति के डूबने की जानकारी मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंची। लोगों की मदद से उसे पोखरे से निकालकर सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संदर्भ मे प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घटना की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.