महाराजगंज, नवम्बर 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला प्रशासन की कोशिशों के बाद भी कई किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। सदर तहसील के बरियारपुर में एक किसान ने अपने खेत की पराली जलाने के चक्कर में दूसरे किसान के खेत की धान की फसल ही जला दी। वहीं फरेंदा तहसील में भी 24 किसानों ने पराली जलाई। इस पर प्रशासन ने 24 किसानों पर जुर्माना लगाकर शांति भंग में चालान भी किया है। रविवार को एक किसान बरियारपुर में धान कटाई के बाद पराली जला रहा था। उसी के खेत के बगल में सुगंधित धान की फसल खड़ी थी। जल रही पराली की लपटें इतनी तेज थी कि सुगंधित धान की फसल भी जलने लगी। आसपास के लोगों ने शोर मचाकर किसी तरह से अगल बगल के धान की फसल को बचाया। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। तहसील फरेंदा में भी किसान पराली जला रहे हैं। जांच में 24 किसान पराली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.