महाराजगंज, जनवरी 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। यह सही कहा गया है कि जोड़ियां तो स्वर्ग में बनती हैं। पनियरा नगर पंचायत के दीनदयाल नगर में एक ऐसा ही जोड़ा देखने को मिला, जिसने साथ जीने और साथ मरने की बात को हकीकत में बदल दिया। बीमार पति की मौत हुई तो पत्नी यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। कुछ ही मिनटों में उसने भी प्राण त्याग दिए। गुरुवार को जब दोनों की अर्थी एक साथ उठी, तो हर आंख नम हो गई। एक ही चिता पर दोनों पंचतत्व में विलीन हुए। दीनदयाल नगर पनियरा निवासी 70 वर्षीय लालमन सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार रात को वह खाना खाकर सोए थे और उनकी सांसें नींद में ही थम गईं। वहीं पास में ही उनकी 62 वर्षीया पत्नी रूमाली देवी भी सोई थीं। सुबह जब रूमाली देवी ने पति को जगाने की कोशिश की, तो शरीर में कोई हलचल नहीं हुई। पति को मृत पाकर वह फ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.