महाराजगंज, जून 1 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू व कौआ में बर्ड फ्लू के मिलने के बाद महराजगंज में भी पशुपालन विभाग नजर बनाए हुए था। बर्ड फ्लू का पता लगाने के लिए जिले से कई मुर्गी फार्मों से कुल 133 मुर्गियों का सैम्पल भेजा गया। लेकिन बर्ड फ्लू नहीं मिला है। वहीं पशुपालन विभाग गर्मियों में मुर्गी फार्मों में साफ सफाई, फागिंग कराने में जुटा है। गोरखपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू मिलने के बाद महराजगंज में भी अलर्ट कर दिया गया था। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने तहसीलवार पशु चिकित्साधिकारियों की टीम गठित कर नजर बनाए रखने व जांच करने का निर्देश दिया। फागिंग व साफ सफाई भी युद्ध स्तर पर शुरू किया गया। बर्ड फ्लू का पता लगाने के लिए 133 मुर्गियों का सैम्पल जांच के लिए भेजा गया। लेकिन इसमें जिला अब तक सेफ है। मुख्य पशु च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.