महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम । मानसून के दस्तक देने के साथ ही जिले में बाढ़ आपदा बचाव कार्य की तैयारी व अभ्यास शुरू हो गया है। बाढ़ से उपजे हालात से निपटने के लिए गुरुवार को सभी तहसीलों में बाढ़ प्रभावित स्थलों के नदी तटों पर मॉकड्रिल हुई। इसमें एसडीआरएफ टीम व जिला, तहसील प्रप्तासन की तैयार टीम द्वारा बाढ़ के पानी में डूबे लोगों को खोजने, बचाने समेत कई अभ्यास किए गए। ग्रामीणों को बाढ़ से बचाव व राहत कार्य के लिए प्रशिक्षित भी किया गया। इसमें एसडीआरएफ टीम के अलावा एनसीसी कैडेट्स व स्काउट गाइड के विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। सभी तहसीलों में संबंधित एसडीएम व सीओ ने मॉकड्रिल का नेतृत्व किया। सदर के रोहिन नदी के चेहरी त्रिमुहानी घाट पर एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ. प्रशांत कुमार व एडीएम न्यायिक नवनीत गोयल, एसडीएम सदर रमेश कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.