महाराजगंज, मार्च 16 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के तरकुलवा भटगांवा गांव में धर्म परिवर्तन के लिए बड़ी प्रार्थना सभा होने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। वहां सैकड़ों लोगों की जमा भीड़ को खदेड़ा। धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश के आरोप में सात पुरुषों और दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रार्थना स्थल से एक धर्म विशेष से जुड़े होने संबंधित सामग्री बरामद की गई है। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। एक मुख्य आरोपित फरार बताया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। तरकुलवा भटगांवा गांव से बजरंग दल के जिला संयोजक बलराम गुप्ता, रवि राणा और आदर्श को रविवार को सूचना मिली कि गरीब व्यक्तियों व बीमार पुरुष-महिलाओं को ठीक करने का झांसा देकर धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए बड़ी प्रार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.