महाराजगंज, फरवरी 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा दूसरे दिन 62 परीक्षा केंद्रों पर हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने कंट्रोल रूम व परीक्षा केंद्रों तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। किसी भी केंद्र पर गड़बड़ी नहीं मिली। प्रयोगात्मक परीक्षा नौ फरवरी को समाप्त होने के बाद 18 फरवरी से बोर्ड की परीक्षा शुरू होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि जिले के 144 माध्यमिक विद्यालयों पर प्रयोगात्मक परीक्षा होनी है। पहले दिन मंगलवार को 32 विद्यालयों पर परीक्षा हुई थी। दूसरे दिन बुधवार को 62 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल पूरी हुई। परीक्षा की निगरानी के लिए ब्लाक वार एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा को नकल विहीन, सुचिता ...