महाराजगंज, फरवरी 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवां वन्य जीव प्रभाग के निचलौल रेंज के ग्राम सभा बीसोखोर क्षेत्र के टोला चौरंगपुर मदरहा में रविवार की सुबह जंगल से भटककर आए एक तेंदुए ने नीलगाय को शिकार बना लिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग के लोगों से सुरक्षा की मांग की है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वनकर्मियों की टीम ने मौके की जांच-पड़ताल की और नीलगाय के शव को दफन किया। निचलौल रेंज के ग्राम सभा बीसोखोर के टोला चौरंगपुर मदरहा निवासी डॉ. अजय कुमार पांडेय के खेत में सुबह के समय जंगल से भटककर आए तेंदुए ने एक नीलगाय को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीण खेतों के तरफ गए तो देखा कि नीलगाय को तेंदुआ दबोच लिया है और शिकार बना रहा है। ग्रामीणों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इसकी सूचना ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.