महाराजगंज, जनवरी 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के मधवलिया रेंज क्षेत्र के गनेशपुर बीट के जंगल से निकले तेंदुए ने रविवार की शाम जमकर कोहराम मचाया। अमहवा गांव के सीवान में घुसते ही तेंदुए ने खेत में काम कर रही एक महिला व किशोरी पर हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने बेलहिया गांव के तीन लोगों पर वार कर जख्मी कर दिया। तेंदुए के कोहराम मचाने की खबर पर पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद हो गई हैं। रविवार की शाम तेंदुआ अमहवा गांव के सीवान में घुस गया। खेत मे काम कर रही सोहराब की पत्नी मजिदा खातून व मशहूर की 13 वर्षीय बेटी जैनब पर हमला कर दिया। किशोरी तथा महिला के पैर व हाथ पर पंजे से खरोंच मार दिया। बरगदवा के निजी अस्पताल में इलाज के बाद दोनों घायल घर आ गए हैं। वहीं, तेंदुआ के हमले की सूचना ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.