महाराजगंज, जनवरी 10 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज के सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के बकुलहिया जंगल के समीप सहेलियों के साथ लकड़ी चुनने गई एक किशोरी को तेंदुए ने मार डाला। तेंदुआ बेंत की झाड़ियों में पहले से छिपा था। इस बीच किशोरी के साथ की लड़कियां जब आगे चली गईं तो झाड़ी से निकलकर तेंदुए ने किशोरी को अपने चंगुल में ले लिया और उसे मार डाला। इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है। घटना शुक्रवार को देर शाम की बताई जा रही है, जबकि शनिवार की सुबह झाड़ियों के बीच में किशोरी का शव ग्रामीणों ने पाया है। मौके पर पुलिस और वन विभाग की टीम जांच कर रही है। सोहगीबरवा गांव के बाबू टोला निवासी उमेश चौधरी की बेटी गुड्डी (15) अपनी सहेलियों के साथ जंगल के समीप गन्ने के खेत में लकड़ी चुनने गई थी। लकड़ी का बोझ बांधकर सभी का बोझ उसने उठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.