महाराजगंज, नवम्बर 8 -- बृजमनगंज (महराजगंज), हिन्दुस्तान संवाद। बृजमनगंज के कोल्हुई बृजमनगंज मार्ग स्थित कलवारगढ़ के पास शुक्रवार की रात बड़ा हादसा हो गया। बाइक और चार पहिया वाहन की आपस में टक्कर से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार महेश पुत्र रामदास तथा अजय पुत्र विश्वनाथ निवासी ग्राम बनहा सोनचिरैया पूर्व थाना कोल्हुई अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान कालीनगर गांव के पास एक चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों व्यक्तियों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस शवों को सीएचसी बृजमनगंज लाई। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.