महाराजगंज, मार्च 7 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के लोहिया नगर में गुरुवार की देर शाम भोजन बनाते समय आग की चपेट में आने से एक ढाई साल की बच्ची बुरी तरह से झुलस गई। परिजन उसे आनन-फानन में लेकर सिसवा सीएचसी पर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बच्ची को बचाने के चक्कर में उसकी मां भी झुलस गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। लोहिया नगर निवासी मनीष शर्मा की पत्नी अंगिरा देवी गुरुवार की शाम अपनी झोपड़ी में चूल्हे पर भोजन बना रही थी। अंगिरा की तीन बेटियां हैं। इनमें से दो बेटियां घर के बाहर खेल रही थीं। अंगिरा भोजन बना रही थी और उसके साथ उसकी छोटी बेटी ढाई साल की सृष्टि भी थी। इसी बीच खेलते हुए बच्ची आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई। उसे बचाने के चक्कर में उसकी मां अंगिरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.