महाराजगंज, अगस्त 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के शिवपुर रेंज के बसंतपुर में शुक्रवार की शाम घास काटने गई एक किशोरी पर तेंदुए ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किशोरी को इलाज के लिए महराजगंज में भर्ती किया गया है। सोहगीबरवा थाना क्षेत्र के ग्राम बसही निवासिनी ममता (14) पुत्री गणेश मुसहर ग्राम बसंतपुर के पास घास काटने गई थी। इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर आए तेंदुए ने उसके ऊपर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों के शोर को सुनकर तेंदुआ भाग गया। परिजनों ने घायल किशोरी को इलाज के लिए महराजगंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने इस क्षेत्र में वन विभाग से गश्त बढ़ाने की मांग की है। रेंजर सुनील राव ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। मौके पर वनकर्मी पहुंच कर तेंदुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.