महाराजगंज, अप्रैल 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर सिवान में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंबाइन से गेहूं कटाई के दौरान खेत में गेहूं का बाल चुन रही एक बुजुर्ग महिला गाड़ी की चपेट में आ गई। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी। ठूठीबारी के सड़कहवा की रहने वाली लक्ष्मी देवी बुधवार को रामनगर सिवान में खेत की कटाई के दौरान पहुंची। कंबाइन मशीन के पीछे-पीछे चलते हुए वह गेहूं के गिरे बाल को चुनकर इकट्ठा कर रही थी। इसी बीच कंबाइन चालक ने गाड़ी बैक किया और वह उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोग उसे आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में ले गए, लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.