महाराजगंज, जनवरी 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा ब्लाक क्षेत्र के परसौनी गांव में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब छज्जे की मरम्मत के दौरान दो मजदूर बिजली करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में एक मजदूर की हालत नाजुक बनी हुई है। मिठौरा क्षेत्र के ग्राम सभा खोस्टा टोला परागपुर निवासी रमन चौहान (50) पुत्र जगरनाथ तथा सिहुली परसा निवासी शैलेंद्र (30) पुत्र बदरी परसौनी गांव में एक मकान में छज्जे की मरम्मत का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक दोनों मजदूर बिजली करंट की चपेट में आ गए। इस हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए मकान मालिक की मदद से एम्बुलेंस बुलवाई और दोनों घायलों को इलाज के लिए मिठौरा (जगदौर) सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.