महाराजगंज, मार्च 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धानी स्थित राप्ती नदी के तट पर अपने मौसा के अंतिम संस्कार में आया एक शख्स नहाते समय पैर फिसलने से नदी में डूब गया। इस हादसे के बाद कोहराम मच गया। धानी चौकी पुलिस ने एसडीआरएफ को जानकारी देकर गोताखोरों की मदद से डूबे शख्स की तलाश शुरू कराई। वहीं मौके पर परिजन पहुंच गए। हर ओर चीख-पुकार मची थी। पुरंदरपुर के टोला परगापुर निवासी मातिवर (80) का निधन होने के बाद लोग उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए धानी स्थित राप्ती नदी के तट पर लाए। अंतिम संस्कार के बाद लोग नदी में नहा रहे थे। नहाते समय पुरंदरपुर टोला सोमनजोत निवासी रामवेलास (52) पुत्र विश्वनाथ का पैर अचानक फिसल गया। पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। जब तक लोग उसे बचाने की कोशिश करते, तब तक वह गहरे पानी में डूब गया। सूचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.