महाराजगंज, अक्टूबर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज महोत्सव इस बार सिर्फ कला और संस्कृति का संगम नहीं रहेगा, बल्कि कैमरे की नजर से देखी गई अद्भुत दुनिया भी दर्शकों को आकर्षित करेगी। जिले के दो अफसर जिला खाद्य विपणन अधिकारी (डिप्टी आरएमओ) विवेक सिंह और एआरटीओ मनोज सिंह की फोटोग्राफी प्रदर्शनी महोत्सव की खास पहचान बनेगी। दोनों अधिकारी पेशेवर कोर्स किए बिना अपनी कला से ऐसे मुकाम पर पहुंचे हैं कि अब उनके काम को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच मिले हैं। एआरटीओ मनोज सिंह की वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी जहां जंगलों के जीवन संसार को जीवंत करेगी, वहीं डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह की महाकुंभ 2025 और पिछले कुंभ 2019 की तस्वीरें प्रदर्शनी में लगाई जाएंगी। विवेक सिंह प्रयागराज के चर्चलेन निवासी हैं और पिछले चार दशकों से फोटोग्राफी की दुनिया से जुड़े हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.