महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज महोत्सव में कला, संस्कृति, हस्तशिल्प के साथ मिशन शक्ति की धूम रहेगी। जिला प्रशासन के निर्देश पर इसके लिए कई विभाग महिलाओं से जुड़े अलग-अलग कार्यक्रम तैयार कर रहे हैं। महोत्सव में हर दिन एक कार्यक्रम मिशन शक्ति पर आधारित रहेगा। इसके जरिए महिला सशक्तीकरण का संदेश समाज को देने की योजना है। जवाहर लाल नेहरू पीजी कॉलेज के मैदान पर 30 अक्तूबर से महराजगंज महोत्सव का आयोजन होगा। डीएम संतोष कुमार शर्मा के निर्देश पर जिला पर्यटन एवं सांस्कृतिक परिषद ने सभी कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर लिया है। सीडीओ अनुराज जैन की देखरेख में सभी कार्यक्रम को शेड्यूल के अनुसार पूरा कराने के लिए आंतरिक तैयारी चल रही है। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बाल कलाकारों का स्क्रीनिंग किया जा चुका है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.