महाराजगंज, सितम्बर 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और मत्स्य योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। महराजगंज को फिशरीज हब के रूप में विकसित करने के लिए जिले में मछली मंडी खोलने पर जोर दिया। इसके लिए भूमि चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया। उन्होंने कहा कि जिले को मत्स्य पालन की दृष्टि से मॉडल जिला बनाया जाएगा जिससे मछुआरों की आय में वृद्धि हो और रोजगार के नए अवसर भी पैदा हों। बैठक के दौरान केबिनेट मंत्री संजय निषाद ने मत्स्य कृषकों के किसान क्रेडिट कार्ड को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक माह 50 केसीसी का लक्ष्य है, जिसके हिसाब से वर्ष में 600 लक्ष्य तय होते हैं। इसके सापेक्ष अभी तक मात्र 349...