महाराजगंज, जनवरी 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राज्य स्तर पर जारी नवीनतम समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली आईजीआरएस रिपोर्ट में महराजगंज जिले की पुलिस ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। साथ ही जिले के 17 थानों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर विभाग में खुशी की लहर है। एसपी सोमेन्द्र मीना ने बताया कि आईजीआरएस प्रणाली के अंतर्गत जनता की शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को प्राथमिकता दी जाती है। महराजगंज पुलिस ने सभी शिकायतों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया, जिससे जनता का विश्वास पुलिस के प्रति और मजबूत हुआ है। उन्होंने बताया कि समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली रिपोर्ट में महराजगंज पुलिस ने इस वर्ष 9वीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रत्येक थाना स्तर पर शिकायतों की सतत निगरानी, अधिक...