वाराणसी, मार्च 8 -- वाराणसी, संवाद। महमूरगंज रेल ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे बाइक फिसलकर गिर पड़ा। सिर में गंभीर चोट लगने से इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बड़ौरा बाजार (कपसेठी) निवासी 35 वर्षीय विवेक गौड़ आवास विकास में संविदाकर्मी था। सुबह घर से बाइक लेकर दफ्तर आ रहा था। मंडुवाडीह फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से गुजरते वक्त बाइक फिसल गई। वह काफी दूर तक घिसटते हुए गया। चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों ने अनुसार बाइक घिसटते हुए दूसरी बाइक से जा भिड़ी। जिससे दूसरी बाइक सवार युवक गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां। विवेक को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना था कि विवेक रोजाना हेलमेट पहनता था। शुक्रवार को जल्दबाजी में बिना हेलमेट के निकल गया।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.