सीवान, सितम्बर 8 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के महमदा टोला में दो पट्टीदारों के बीच जमीनी विवाद को लेकर रविवार को हुई मारपीट में गोली चलने से पिता - पुत्र घायल हो गए। घायलों में वीरेन्द्र सिंह व उसका पुत्र विवेक कुमार सिंह शामिल हैं। घायल पिता - पुत्र को तत्काल इलाज के लिए भगवानपुर सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए दोनों को सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं दोनों घायलों को सीवान सदर अस्पताल में पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नाद रखने को लेकर रविवार को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ते - बढ़ते मारपीट हो गई, जिसमें गोली चलने से एक पक्ष के पिता - पुत्र घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंच कर जांच - पड़ताल की। इस म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.