जहानाबाद, फरवरी 14 -- करपी, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव निवासी उपेंद्र सिंह की खलिहान में गुरुवार की रात आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही परिवार के लोगों ने शोरगुल मचाया। शोरगुल सुनकर जुटे ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा था ।लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच अग्निशमन विभाग की गाड़ी ने पहुंचकर आग बुझाया। इस घटना से किसान उपेंद्र सिंह को 50000 रुपए का नुकसान हुआ है। इन्होंने बताया कि 6 बीघा में धान की खेती की थी। जिसका पुवाल खलिहान में रखा हुआ था।अचानक आग लगने से पुवाल जलकर पूरी तरह खाक हो गया। उनके समक्ष जानवरों को खिलाने के लिए चारा का संकट भी उत्पन्न हो गया है। फोटो- 14 फरवरी अरवल- 25 कैप्शन- करपी के महमदपुर गांव स्थित खलिहान गुरुवार की रात धू-धू कर जलती।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.