सीतामढ़ी, मई 17 -- बाजपट्टी। पचड़ा निमाही पंचायत के महमदपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। मृतक की पहचान उसी गांव के वार्ड संख्या छह निवासी बिंदेश्वर मंडल (45 वर्ष) के रूप में की गई है। बिंदेश्वर मंडल दोपहर में गर्मी से बचने के लिए घर के पास ही पेड़ की छांव में गया। वहीं, रास्ते में ट्रांसफर्मर के पास लटके एक नंगा तार के संपर्क में आ गया। नंगे तार के संपर्क में आता देखकर स्थानीय लोग मौके पर दौड़े। हल्ला होने पर लाइट कटवाया गया। हालांकि जबतक लाइट कटी व उसे तार से अलग किया गया। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। बिंदेश्वर के मौत से चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। वही पीड़ित परिवार पर ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.