जहानाबाद, जनवरी 4 -- करपी। निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव में छापेमारी कर पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एलटीएफ की टीम के साथ महमदपुर गांव में छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही इस धंधे में लिप्त लोग फरार हो गए। हालांकि पुलिस के द्वारा की गई छापेमारी में देसी शराब बरामद करने में सफलता मिली। कुल मिलाकर 20 लीटर देसी शराब बरामद हुई है, जिसे थाना लाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...