भागलपुर, दिसम्बर 31 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द पंचायत के महमतपुर गांव में बीते सोमवार देर रात गरुड़ पक्षी अचानक शीतला स्थान के नजदीक गिर गया। ग्रामीण पीयूष कुमार ने बताया कि जब वे नजदीक पहुंचे तो पहचान हुई कि वह गरुड़ है। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सुबह वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी करीब सुबह साढ़े आठ बजे मौके पर पहुंचे और बीमार गरुड़ पक्षी को सुरक्षित रेस्क्यू किया। वन विभाग की टीम गरुड़ को उपचार एवं देखभाल के लिए अपने साथ ले गई। अधिकारियों के अनुसार प्राथमिक जांच में पक्षी के बीमार होने की संभावना है। सरपंच काशी कुमार ने बताया कि वन विभाग के कर्मी पक्षी को अपने साथ ले गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...