कोडरमा, अप्रैल 19 -- जयनगर निज प्रतिनिधि। प्रखंड के ग्राम विचरिया में 22 अप्रैल की रात महफील-ए- कव्वाली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शाहीन शबा भारती व उनकी टीम (नागपुर) बनाम अफरोज इकबाल चिस्ती व उनकी टीम (गया)के बीच कव्वाली का मुकाबला होगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के आयोजक मो. मिन्हाज, एम. चंद्रा व पूर्व मुखिया मनिंद्र राम ने दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रामधन यादव व विशिष्ट अतिथि के रूप मे राजद प्रदेश महासचिव डॉ. जावेद अख्तर उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...