कौशाम्बी, फरवरी 4 -- मंझनपुर, संवाद। नगर पंचायत करारी में मंगलवार को शब-ए-बारात का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस मौके पर अकीदतमंदों ने अपने बुजुर्गों की कब्रों पर पहुंचकर फातेहा पढ़ी और उन्हें याद किया। वहीं आखिरी इमाम हजरत मेंहदी अलैहिस्सलाम के जन्मदिन के अवसर पर महफिलों का आयोजन कर जश्न मनाया गया। मंगलवार को जिले भर में शब-ए-बारात पर रोशनी का खास इंतजाम किया गया। लोगों ने अपने-अपने घरों और कब्रिस्तानों में चरागां कर अकीदत का इजहार किया। कस्बे के हजरतगंज वार्ड स्थित हुसैनिया शरीफाबाद में महफिल जश्न-ए-इंतजार का आयोजन हुआ। महफिल की शुरुआत कुरआन पाक की तिलावत से हुई। जिसको महजियार रिजवी ने किया। इसके बाद शेरो-शायरी का सिलसिला शुरू हुआ, जिसमें मुकामी शायरों ने इमाम मेंहदी अलैहिस्सलाम की शान में कलाम पेश कर खूब वाहवाही लूटी। शर...