मधुबनी, सितम्बर 2 -- मधेपुर,निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के महपतिया गांव में रविवार शाम दो पक्षों के बीच हुए झड़प में नौ लोग जख्मी हो गए। झड़प का कारण जमीन संबंधी आपसी विवाद बताया जाता है। एक पक्ष से अहमद अली, अली राजा, साबिया ख़ातून अली हसन तथा जकी रजा जख्मी हुए हैं। जबकि दूसरे पक्ष से हुसैन अहमद, अबु कटाडा, मो आलमगीर एवं अबु दुजाना जख्मी हैं। सभी जख्मियों को उनके परिजनों ने इलाज के लिए मधेपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ अंजुम हाशमी ने घायलों का इलाज किया। डॉ हाशमी ने गंभीर रूप से जख्मी साबिया ख़ातून तथा अबु कटाडा का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार तथा एसआई आयुष कुमार झा ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.