हाजीपुर, दिसम्बर 18 -- महनार,संवाद सूत्र। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में रोगी कल्याण समिति की बैठक समिति अध्यक्ष सह बीडीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अलका कुमारी,अकाउंटेंट रितेश कुमार,समिति सदस्य डॉ. प्रेमनाथ सिंह,गेन्हारी पासवान,अशोक राम, विक्रम जायसवाल सहित अन्य सदस्य व अस्पताल कर्मी मौजूद रहे। बैठक में अस्पताल में व्याप्त कुव्यवस्था, अनियमितता और मरीजों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में कमी का मुद्दा उठा। डॉ.प्रेमनाथ सिंह ने कहा कि सिजेरियन प्रसव सुविधा का प्रचार किया गया,लेकिन छोटी जटिलताओं में भी प्रसूताओं को हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया जा रहा है। आरोप लगाया गया कि प्रसव के दौरान बाहर से दवा-इंजेक्शन खरीदने को मजबूर किया जाता है तथा प्रसव के बाद अवैध वसूली की शिकायतें मिल रही हैं। सदस...