हाजीपुर, जनवरी 22 -- महनार । संवाद सूत्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार में एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आई है। यहां एक मरीज को एक्सपायरी दवा दे दी गई। मरीज ने वह दवा खा ली, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। मामले की शिकायत सामने आने के बाद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने तीन स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। मिली जानकारी के अनुसार 19 जनवरी 2026 को महनार प्रखंड के पहाड़पुर निवासी शंकर रजक के पुत्र सोनू कुमार रजक लूज मोशन की शिकायत को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महनार पहुंचे थे। यहां चिकित्सक द्वारा जांच के बाद दवा पुर्जा पर लिखकर दिया गया। सोनू कुमार ने अस्पताल के दवा काउंटर से दवा ली और घर चले गए। सोनू कुमार का आरोप है कि रात में दवा खाने के बाद उसका पेट पूरी तरह टाइट हो गया। जब सुबह दवा की स्ट्रिप को ध्यान से देखा तो पता च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.