हाजीपुर, जून 25 -- महनार। संवाद सूत्र आगामी विधानसभा चुनाव को भयमुक्त और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के निर्देशानुसार महनार में लाइसेंसी हथियारों का भौतिक सत्यापन अभियान चल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को महनार थाने पर कुल 23 शस्त्रधारियों के हथियारों एवं कारतूसों का सत्यापन किया गया। सीओ पूजा राय ने बताया कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी लाइसेंस धारी शस्त्रधारियों को अपने हथियारों का सत्यापन कराना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान हथियार की स्थिति, कारतूस की संख्या तथा शस्त्र लाइसेंस के नवीकरण की स्थिति की गहन जांच की जा रही है। सीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन शस्त्रधारियों द्वारा सत्यापन नहीं कराया जाएगा, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी लाइसेंस धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.