हाजीपुर, नवम्बर 8 -- महनार। सं.सू. महनार विधानसभा क्षेत्र में इस बार मतदान प्रतिशत में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। 2020 के विधानसभा चुनाव में जहां लगभग 54 प्रतिशत मतदान हुआ था, वहीं इस बार 66.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यानी करीब 12 प्रतिशत की वृद्धि। इस बढ़ोतरी को लेकर प्रशासन और राजनीतिक पर्यवेक्षक दोनों ही इसे लोकतंत्र के प्रति जनता की बढ़ती जागरूकता और चुनावी मुद्दों से गहराई से जुड़ाव का परिणाम मान रहे हैं। महनार प्रखंड के साथ-साथ नगर क्षेत्र के मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें दिखीं। युवा और पहली बार वोट डालने वाले मतदाताओं का उत्साह इस बार सबसे अधिक नजर आया। महिलाओं की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। कई केंद्रों पर महिलाओं की कतारें पुरुषों से लंबी रहीं। चुनाव आयोग की मतदाता जागरूकता अभियान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.