हाजीपुर, जनवरी 31 -- महनार,संवाद सूत्र। महनार के बघनोचा गांव स्थित सरोज सेवा संस्थान में शिक्षा की गुणवत्ता और अवसरों के विस्तार को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने की। मुख्य अतिथि में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अहिल्या कुमारी उपस्थित रहीं। बैठक में बघनोचा, हसनपुर, लावापुर नारायण और अल्लीपुर के उत्क्रमित एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाचार्य शामिल हुए। इस दौरान निर्णय लिया गया कि आगामी शिक्षण सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के 100 छात्र-छात्राओं (छठी से आठवीं वर्ग तक) का चयन किया जाएगा। इन बच्चों को आधुनिक पद्धति से संध्याकालीन कक्षाओं में निःशुल्क शिक्षा दी जाएगी। साथ ही खेल-कूद, कला, संस्कृति, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा शैक्षणिक भ्रमण की भी व्यवस्था संस्थान द्वारा की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.