हाजीपुर, फरवरी 13 -- महनार । संवाद सूत्र नए श्रम कानूनों के विरोध में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा आहूत भारत बंद का असर गुरुवार को महनार नगर परिषद क्षेत्र में भी साफ दिखाई दिया। नगर परिषद के सफाईकर्मी हड़ताल पर रहे, जिसके कारण पूरे नगर क्षेत्र की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। हड़ताल के दौरान सफाईकर्मियों ने हाथों में झाड़ू और तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। 'गुलामी के दस्तावेज चार श्रम कोड को खारिज करो', 'न्यूनतम मजदूरी की गारंटी करो', 'सामाजिक सुरक्षा, सम्मान और सरकारी नौकरी की गारंटी करो' जैसे नारों से नगर क्षेत्र गूंजता रहा। प्रदर्शन में शामिल प्रमिला देवी, रीता देवी, रेखा देवी, अरुण कुमार, मल्लिक, रवि मल्लिक, लक्ष्मण मल्लिक, ऋतिक मल्लिक, रोहित, अमित, बिट्टू, सन्नी सहित अन्य सफाईकर्मियों ने बताया कि एक्टू समेत देश के दस के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.