हाजीपुर, जनवरी 2 -- महनार । संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के जंदाहा-पटोरी मुख्य मार्ग पर मक्कनपुर मस्जिद के पास शुक्रवार को सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक अभय कुमार राय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, मृतक अभय कुमार राय स्थानीय निवासी सोनेलाल राय का पुत्र था। वह अपने ही गांव के महेश्वर राय के पुत्र प्रदीप कुमार के साथ बाइक से जंदाहा बाजार जा रहा था। इसी दौरान मक्कनपुर मस्जिद के निकट सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर दूर जा गिरे और अभय की मौके पर ही मौत हो गई। बावजदू इसके हादसे के बाद ग्रामीणों ने आनन-फानन दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जंदा...