हाजीपुर, फरवरी 19 -- महनार,संवाद सूत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती पखवाड़ा को लेकर नगर सभापति रमेश राय के आवास पर बैठक आयोजित की गई। बैठक में रविदास चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम स्वयं उपस्थित रहे। पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 मार्च को पटना के आर ब्लॉक स्थित मिलर हाई स्कूल मैदान में संत रविदास जयंती पखवाड़ा का भव्य आयोजन होगा,जिसका उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव करेंगे। उन्होंने सभी पार्षदों,कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की अपील की। पूर्व मंत्री ने कहा कि संत रविदास का संदेश था कि आधी रोटी खाएंगे और बेटा-बेटी को पढ़ाएंगे,आधा पेट खाएंगे और नशामुक्त समाज बनाएंगे। उन्होंने समाज में व्याप्त अंधविश...