हाजीपुर, फरवरी 15 -- महनार,संवाद सूत्र। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष समारोह के उपलक्ष्य में महनार प्रखंड के करनौती पंचायत स्थित ब्रह्मा बाबा मंदिर प्रांगण में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन व दीप प्रज्वलन से हुआ,जिसमें क्षेत्र के गणमान्य एवं प्रबुद्ध लोगों ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए शैक्षिक महासंघ के संगठन मंत्री संजय कुमार,वैशाली जिला प्रचारक राहुल कुमार,संपर्क प्रमुख राजेश कुमार तथा बजरंग दल के विवेक सिंह ने संघ की विचारधारा एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने शाखा विस्तार,परिवार प्रबोधन, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ.अवध किशोर व मंच संचालन शिक्षक उमा ने किया। समारोह का समापन भ...